Thursday, October 22, 2026
HomeRaigarh● राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत हेलमेट जागरूकता शिविर आयोजित

● राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत हेलमेट जागरूकता शिविर आयोजित

  *

● ● राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत हेलमेट जागरूकता शिविर आयोजित

*रायगढ़, 06 जनवरी* । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस रायगढ़ एवं परिवहन विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में छातामुड़ा चौक पर हेलमेट जागरूकता को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा जागरूकता के उद्देश्य से उन्हें निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात जागरूकता वीडियो दिखाया गया, जिसमें ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं, जान-माल की क्षति तथा कानूनी दंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को हेलमेट वितरित करते हुए भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी श्री अजय नागवंशी, परिवहन निरीक्षक श्री जस्टिन मिंज, परिवहन उप निरीक्षक श्रीमती निशान कोमिया, श्रीमती मनिता बाजपेयी, एएसआई श्री राजेन्द्र पटेल, परिवहन विभाग एवं थाना यातायात का स्टाफ उपस्थित रहे।

  *

RELATED ARTICLES
spot_img