Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhविजयादशमी पर शहर के तीन प्रमुख स्थानों रामलीला मैदान, नटवर स्कूल मैदान...

विजयादशमी पर शहर के तीन प्रमुख स्थानों रामलीला मैदान, नटवर स्कूल मैदान और मिनी स्टेडियम चक्रधरनगर में रामलीला मंचन के साथ भव्य आतिशबाजी के बीच रावण के पुतलों का दहन किया गया






रायगढ़। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर रायगढ़ शहर में दशहरे का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के तीन प्रमुख स्थानों रामलीला मैदान, नटवर स्कूल मैदान और मिनी स्टेडियम चक्रधरनगर में रामलीला मंचन के साथ भव्य आतिशबाजी के बीच रावण के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए तीनों स्थानों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी जुटे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भगवान श्रीराम की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया गया। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के मंचन ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का स्मरण कराया। इसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
तीनों स्थानों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शहर के रामलीला मैदान, नटवर स्कूल मैदान और मिनी स्टेडियम चक्रधरनगर में दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने रामलीला मंचन और रावण दहन का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह रहा। रावण दहन के साथ ही लोगों ने बुराई का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
दशहरा उत्सव के दौरान तीनों प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सतर्कता के बीच रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे शहर में दशहरा पर्व को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
spot_img