
By/Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदने से ग्रहों को मजबूत करने से साथ- साथ धन की देवी को भी प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर राशि के अनुसार क्या खरीदना शुभ रहेगा –
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए : हर साल धनतेरस का त्योहार त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। कार्तिक का महीना लक्ष्मी माता की पूजा को समर्पित है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर 2026 के दिन धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोना- चांदी समेत वस्तुओं की खरीदारी करने की परंपरा ची आ रही है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से ग्रहों को मजबूत करने से साथ धन की देवी को भी प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर राशि के अनुसार क्या खरीदना शुभ रहेगा –
धनतेरस को क्या-क्या खरीदें, क्या खरीदें राशि के अनुसार
अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन क्या खरीदें?
मेष राशि- धनतेरस के दिन मेष राशि वालों के लिए लाल रंग की वस्तु, अनाज और सोना खरीदना बेहद शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- धनतेरस के दिन वृषभ वालों को सफेद रंग का समान, इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सामान खरीदना चाहिए।
मिथुन राशि- धनतेरस के दिन मिथुन राशि वालों के लिए श्री यंत्र, हरी वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।
कर्क राशि- धनतेरस के दिन कर्क राशि वालों के लिए सफेद वस्तु, और चांदी के सिक्के खरीदना लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि- धनतेरस के दिन सिंह राशि वालों के लिए पीली वस्तु, सोने या तांबे से बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ होगा।
कन्या राशि- धनतेरस के दिन कन्या राशि वालों के लिए पुस्तक, चांदी या तांबे से बने बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि- धनतेरस के दिन तुला राशि वालों के लिए सफेद रंग का सामान, हीरा या चांदी के आभूषण खरीदना लकी साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि- धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि के लिए प्रॉपर्टी, वाहन या सोना खरीदना शुभ रहेगा।
राशि- धनतेरस के दिन धनु राशि वालों को दीपक, पीतल के बर्तन और सोने के सिक्के खरीदने चाहिए।
मकर राशि- धनतेरस के दिन मकर राशि वालों को झाडू और बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- धनतेरस के दिन कुंभ राशि वालों को पूजा का सामान, झाडू, श्री यंत्र या कुबेर यंत्र खरीदना चाहिए।
मीन राशि- धनतेरस के दिन मीन राशि वालों के लिए साबुत धनिया, और लक्ष्मी- गणेश जी की मूर्ति खरीदना फलदायी रहेगा।

