Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhकेंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ वीरता दिवस पर...

केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ वीरता दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

1965 में नौ अप्रैल के ही के दिन सीआरपीएफ के वीर जवानों ने कच्छ का रण के सरदार पोस्ट पर अटूट साहस का परिचय दिया

राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि by PIB दिल्ली केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

X पर जारी पोस्ट में, श अमित शाह ने कहा, “सीआरपीएफ वीरता दिवस पर हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन। 1965 में आज ही के दिन सीआरपीएफ के वीर जवानों ने कच्छ का रण के सरदार पोस्ट पर दुश्मनों के मंसूबों को ध्वस्त करते हुए बहादुरी का स्वर्णिम अध्याय रचा। राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

Share on twitter

RELATED ARTICLES
spot_img