रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं एन सी बी रायपुर व जीआरपी रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से 02 महिला गांजा तस्करों को कुल 24 kg 300 ग्राम (24 पैकेट) मादक पदार्थ (गांजा) कीमत ₹12,15,000/- के साथ पकड़कर NDPS Act के तहत कार्यवाही कर शानदार कामयाबी हासिल की है l
शुक्रवार को 20 मार्च को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब रायपुर, रमन कुमार के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रेल मार्ग से मादक पदार्थों के अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के उप नि ऐ जेड चौधरी, सउपनि अरविंद सिंह, म. प्र.आरक्षी एम यादव एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर के निरीक्षक l मनीष राणा , उनि प्रतीक अग्रवाल, उनि जय नारायण , जीआरपी रायपुर के थाना प्रभारी बी के राठौर, तुलंद्र वर्मा रमाकांत मिश्रा हमराह बल सदस्य के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर प्लेटफार्म नंबर 01, एग्जिट गेट नंबर 01 के पास समय 22.10 बजे दो महिला आरोपियों को संयुक्त रूप से पकड़ा गया।
आरोपियों रीना वर्मा पिता स्व. ओमप्रकाश वर्मा, उम्र- 22 वर्ष, निवासी- वार्ड नंबर- 07, विष्णु चौक, दुर्गा मंदिर के पास, तिफरा, बिलासपुर (छ.ग.)
नीलम राठौर पिता श्याम राठौर, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- वार्ड नंबर- 07, विष्णु चौक, दुर्गा मंदिर के पास, तिफरा, बिलासपुर (छ.ग.) की रहने वाली है l
- उक्त दोनो महिला आरोपियों के कब्जे से 02 नग ट्रॉली बैग जिसके अंदर 24 पैकेट मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। दोनों के कब्जे से कुल वजन 24 किलो 300 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 12,15000/- (बारह लाख लाख पंद्रह हजार रुपए मात्र) है।
- पूछताछ पर दोनों महिला आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा को वंदे भारत एक्सप्रेस से केसिंगा (उड़ीसा) से लेकर रायपुर आए थे तथा किसी ट्रेन से बिलासपुर ले जाने वाली थी कि पकड़ी गई।
- उक्त दोनों महिला आरोपियों के विरुद्ध NCB रायपुर द्वारा NDPS Act के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा जप्त किया गया तथा NCB इकाई रायपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 08/20 and 29 of NDPS act 1985 दिनांक 21.03.2026 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
- दोनों महिला आरोपियों को आज दिनांक माननीय विशेष NDPS न्यायालय, रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
जहां से जेल दाखिल किया गया।
