
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार सफलता अर्जित की है।इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:-1.मेघा राठिया (समेकित 94%),2.सैयदा सुमेहरा सबीन (समेकित 93.6%),,3.विधि अग्रवाल (समेकीत 93.2%)इसके अतिरिक्त विषयवार भी छात्रों ने अपनी विशेष उपलब्धियां दर्ज कराई हैं जिनमे शामिल हैं:-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,1. मेघा राठिया – 99 अंक,2. सैयदा सुमेहरा सबीन – 99 अंक,3. विधि अग्रवाल – 99 अंक,4. घनिष्ठा महंत – 95 अंक,5. लक्की डनसेना – 94 अंक,6. साहिल सिदार – 94 अंक,7. सिद्धि यादव – 90 अंक,सामाजिक अध्ययन,1.आकृति पटेल – 92 अंक,2.प्रत्यक्ष दुबे – 93 अंक,3.सिद्धि यादव – 92 अंक,
इसी प्रकार 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शामिल हैं:-1.प्रेटी अशोक (समेकीत 86.4%),2.घनिष्ठा महंत (समेकीत 84%),3.लक्की डनसेना (समेकित 82.8%),4.प्रत्यक्ष दुबे (समेकित 82.6%),5.सिद्धि यादव (समेकित 82.6%),6.आकृति पटेल (समेकित 82%),7.मोहम्मद हारिस (समेकित 80.4%),8.साहिल सिदार (समेकित 80%),विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है, जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। विद्यालय परिवार को अपने प्रत्येक छात्र पर गर्व है।
इस सफलता के लिए विद्यालय के समर्पित शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ.प्रिया सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
