बिलासपुर – 09 अप्रैल 2026/ रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया के मध्य 10-10 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, गोंदिया से 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक (10 फेरा) प्रत्येक शनिवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, रक्सौल से 26 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक (10 फेरा) प्रत्येक रविवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ी की समय सारिणी –* गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, गोंदिया से 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक (10 फेरा) प्रत्येक शनिवार को सुबह 06.30 बजे रवाना होगी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन डोंगरगढ़ आगमन 07.30 बजे, प्रस्थान 07.32 बजे, राजनादगाँव आगमन 07.58 बजे, प्रस्थान 08.00 बजे, दुर्ग आगमन 08.35 बजे, प्रस्थान 08.40 बजे, रायपुर आगमन 09.30 बजे, प्रस्थान 09.35 बजे, भाटापारा आगमन 10.25 बजे, प्रस्थान 10.27 बजे, बिलासपुर में आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.50 बजे, चांपा आगमन 12.45 बजे, प्रस्थान 12.47 बजे, रायगढ़ आगमन 13.45 बजे, प्रस्थान 13.47 बजे तथा अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन रविवार को 17.00 बजे रक्सौल स्टेशन पहुंचेगी |
गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, रक्सौल से 26 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक (10 फेरा) प्रत्येक रविवार को शाम 19.10 बजे रवाना होगी तथा अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन रायगढ़ आगमन 23.08 बजे, प्रस्थान 23.10 बजे, तथा तीसरे दिन अर्थात मंगलवार को चांपा आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.17 बजे, बिलासपुर आगमन 01.20 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, भाटापारा आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.12 बजे, रायपुर आगमन 03.05 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे, दुर्ग आगमन 04.10 बजे, प्रस्थान 04.15 बजे, राजनादगाँव आगमन 04.45 बजे, प्रस्थान 04.47 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 05.15 बजे, प्रस्थान 05.17 बजे, होते हुये 07.00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी |कोच संरचना
इन स्पेशल ट्रेनों में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 10 स्लीपर, 04 एसी-III, सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।वाणिज्यिक ठहराव –
रास्ते में ये गाड़ी दोनों दिशाओं में डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राऊरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी lयात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें | इसके अतिरिक्त, यात्री NTES ऐप डाउनलोड कर ट्रेन की वास्तविक समय (रियल टाइम) स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
