
रायगढ़। नगर पालिक निगम में विशेष सम्मेलन का आयोजन कल दिनांक 6 मई 2026 दिन बुधवार की सुबह 11 बजे से निगम सभाकक्ष में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा।
सम्मेलन में नगर के नागरिकों की सुविधाओं, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में इन प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
नगर निगम द्वारा आयोजित इस विशेष सम्मेलन से शहर के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
