Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा विशेष नाका...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 136 मामलों में ₹55,040 की वसूली की गई।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध सघन जांच अभियान ।

दपूमरे, नागपुर मंडल – 21 मई 2026/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के निर्देशन में यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने हेतु आज दिनांक 21 मई 2026 को नागपुर–पतंसओंगी–सौसर–छिंदवाड़ा- नागपुर रेलखंड पर विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन रूप से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान कुल 05 ट्रेनों की जांच की गई, जिसमें बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 136 मामलों में ₹55,040 की वसूली की गई। जिसमें इसमें बिना टिकट यात्रा के 81 मामलों से ₹40,510,) बिना टिकट यात्रा के 23 मामलों से ₹11,330 तथा बिना टिकट यात्रा के 32 मामलों से ₹3,200 की राशि वसूल की गई अभियान के सफल संचालन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक , उप मुख्य टिकट निरीक्षक/टीई, टिकट जांच स्टाफ, एमटीएस एवं आरपीएफ सहित कुल 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने अभियान में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन आगे भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार चलाता रहेगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

नागपुर मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में धूम्रपान न करें। नियमों का पालन करने से यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित बनी रहती है।

RELATED ARTICLES
spot_img