Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा डॉ. बी.आर....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 135वीं जयंती पर गरिमामय आयोजन, अनाथ बच्चों को किया सम्मानित

दपूमरे, नागपुर मंडल – 16 अप्रैल 2026/रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आरपीएफ रिज़र्व ग्राउंड, मोतीबाग में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आरपीएफ अधिकारियों, बल के सदस्यों एवं उनके परिवारों को डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके आदर्शों, शिक्षाओं एवं समाज सुधार के प्रति उनके अमूल्य योगदान से प्रेरित करना था, ताकि वे उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र एवं संगठन की प्रगति में योगदान दे सकें।

इस अवसर पर मुख्य सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर उपस्थित रहे। विशेष सम्माननीय अतिथि के रूप में डॉ. विकास जांभुलकर, विभागाध्यक्ष (राजनीति शास्त्र), आर.टी.एम. नागपुर विश्वविद्यालय तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री उदय कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं श्रीमती रेखा सजीवन, पूर्व प्राचार्य, बाबा नानक सिंधी हिंदी हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, नागपुर उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में उन्होंने डॉ. आंबेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय के प्रति उनके संघर्ष, तथा समानता एवं शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल के अंतर्गत संजीवनी सोसायटी, वर्धा द्वारा संचालित आशाकिरण बालगृह, भिलगांव (नागपुर) के 40 अनाथ बच्चों को आमंत्रित कर उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरपीएफ परिवार की ओर से श्री दीप चंद्र आर्य द्वारा बच्चों को ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, मध्य रेलवे, नागपुर सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आरपीएफ के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, लिपिकीय स्टाफ एवं उनके परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनय गडपायले, संदेश गोंडाने, श्री विवेक शेलकर, श्री प्रताप नारायण दुबे, श्री एम.एल. यादव, श्री भास्कर सोनी, श्रीमती स्वपनरेखा, श्री बी.डी. गोस्वामी, श्री कुणाल टेंभरे, श्री ए.के. थोरात, श्री विनेक मेश्राम, श्री डी.बी. मेश्राम, श्री टीकम सिंह एवं श्री सचिन राउत का विशेष योगदान रहा।

यह कार्यक्रम न केवल डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES
spot_img