Tuesday, October 20, 2026
HomeRaigarhश्री पंचमुखी हनुमान साईं दरबार में दशहरे पर होगा सिमोल्लंघन पर्व का...

श्री पंचमुखी हनुमान साईं दरबार में दशहरे पर होगा सिमोल्लंघन पर्व का आयोजन

रायगढ़। शहर के हृदय स्थल में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान एवं साईं दरबार में दशहरे के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को सिमोल्लंघन पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के पट सुबह 6 बजे खुलेंगे तथा रात्रि 9:30 बजे बंद होंगे। दिनभर श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।

श्री साईं बाबा के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाले भक्त इस पर्व को विशेष महत्व देते हैं। साईं बाबा द्वारा दिए गए दो प्रमुख संदेश ‘श्रद्धा’ और ‘सबूरी’ आज भी करोड़ों भक्तों के जीवन में धैर्य, विश्वास और सकारात्मकता का संचार करते हैं। उनका संदेश ‘सबका मालिक एक’ मानवता, प्रेम, सद्भाव और समानता की प्रेरणा देता है।

मंगलवार के विशेष अवसर पर मंदिर में तैयार होने वाला खीर प्रसाद भी पूरे दिन श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्त प्रसाद ग्रहण कर श्री पंचमुखी हनुमान जी एवं श्री साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष एवं संचालक श्री कृष्ण कुमार केशरवानी तथा समिति के समस्त सदस्यों ने आमजन एवं साईं भक्तों से सपरिवार मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करने और इस पावन आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

ॐ श्री हनुमते नमः। ॐ श्री साईं राम।

RELATED ARTICLES
spot_img