Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhइंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, विद्यार्थियों को...

इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश

    *18 जुलाई, रायगढ़* । आलोक इंटरनेशनल स्कूल, खरसिया में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में एसडीओपी खरसिया  प्रभात कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पाँच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

   अपने संबोधन में एसडीओपी  प्रभात कुमार पटेल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं आंतरिक विकास को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो।

   उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन को छात्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि अनुशासित जीवन ही सफलता की मजबूत नींव रखता है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर अपने लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

       कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी श्री पटेल ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आलोक इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री विश्वजीत बाबू एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img