Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhमहावीर अग्रवाल के निवास पहुंचे आरएस विश्वकर्मा व जयंत थोरात का परिवार...

महावीर अग्रवाल के निवास पहुंचे आरएस विश्वकर्मा व जयंत थोरात का परिवार के सदस्यों ने किया आत्मीय स्वागत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग राज्य कल्याण आयोग(कैबिनेट मंत्री दर्जा)के अध्यक्ष व रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर आरएस विश्वकर्मा एवं पूर्व आईजी जयंत थोरात अपने शहर प्रवास के दौरान सोमवार की सुबह शहर के युवा समाजसेवी महावीर अग्रवाल व लायंस क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। इस दौरान अग्रवाल परिवार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष व रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर आरएस विश्वकर्मा एवं पूर्व आईजी जयंत थोरात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को शहर पहुंचे। रात में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दूसरे दिन सोमवार को अधिकारी द्वय ढिमरापुर रोड स्थित उनके निजी अग्रवाल निवास पहुंचे। इस दौरान महावीर अग्रवाल व ओमप्रकाश अग्रवाल प्रमोद अग्रवाल सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया। श्री विश्वकर्मा व श्री थोरात ने अग्रवाल परिवार के सदस्यों के साथ कुछ देर वार्तालाप कर उनका कुशलक्षेम जाना। उनसे मिलकर अग्रवाल परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आए।इस दौरान श्री अग्रवाल ने उनको शहर की सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया l

RELATED ARTICLES
spot_img