Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhसारंगढ़ में दिनदहाड़े 60 हजार की उठाईगीरी सीसीटीवी में चोर की हुई...

सारंगढ़ में दिनदहाड़े 60 हजार की उठाईगीरी सीसीटीवी में चोर की हुई पहचान

सारंगढ़ में दिनदहाड़े 60 हजार की उठाईगीरी
सीसीटीवी में चोर की हुई पहचान
सारंगढ़। शहर में उठाईगीरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सिटी कोतवाली से महज 25 मीटर की दूरी पर स्थित जपं कार्यालय परिसर में संचालित एक दुकान से 60 हजार रुपये की उठाईगीरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जपं भवन परिसर में द्वारिका प्रसाद अग्रवाल की दुकान है, जहां दुकान के अंदर थैले में रखी नगद राशि को अज्ञात व्यक्ति पार कर ले गए।
बताया गया कि थैले में कुल 60 हजार रुपये रखे थे, जिसमें 20 रुपये के 2000 नए नोट तथा 10 रुपये के 2000 नए नोट शामिल थे। यह घटना उस क्षेत्र में हुई, जो हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है और सारंगढ़ थाना भी बिल्कुल पास में स्थित है, इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया।
दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चोरों की पहचान होती नजर आ रही है। फुटेज के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक ब्ळ 15 क्त् 8752 में सवार होकर राशि लेकर फरार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया।
खबर लिखे जाने तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस उठाईगीरी की घटना से व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
spot_img