Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के राजनांदगांव, ने.सु.च. बोस इतवारी स्टेशन...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के राजनांदगांव, ने.सु.च. बोस इतवारी स्टेशन पर एवं गोंदिया स्टेशन में शालीमार एक्सप्रेस,पुरी- अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं अन्य पैसेंजर ट्रेनों के जनरल कोच यात्रियों को छाछ वितरण अभियान

दपूमरे, नागपुर मंडल – 06 मई 2026/गर्मी के तीव्र प्रकोप को देखते हुए यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा गोंदिया एवं राजनांदगांव स्टेशनों पर विशेष छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा ट्रेन संख्या 18030 शालीमार एक्सप्रेस के जनरल कोच यात्रियों के लिए की गई, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान ठंडक एवं ताजगी का अनुभव प्राप्त हो सके।

गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 पर शालीमार एक्सप्रेस, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस इत्यादि ट्रेनों के जनरल कोच के यात्रियों को छाछ वितरित की गई, वहीं राजनांदगांव एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी स्टेशन पर भी इसी प्रकार यात्रियों के बीच ठंडी छाछ का वितरण किया गया एवं नागभीड़ स्टेशन में पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को भी पानी वितरित किया गया। इस पहल को यात्रियों ने अत्यंत सराहा तथा इसे गर्मी के मौसम में अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी प्रयास बताया।

इस जनहितकारी पहल का संचालन एवं मार्गदर्शन नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के निर्देशन में किया गया, जिससे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दोनों स्टेशनों पर रेलवे स्टाफ एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए जनरल कोच यात्रियों तक छाछ वितरण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान यात्रियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखा गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं कल्याण हेतु समय-समय पर इस प्रकार की जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES
spot_img