Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhरेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं...

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ 2026 में अब तक 38 मामलो में 60 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 572.729 Kg., मूल्य 2.86 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गयी

बिलासपुर:- 13 मई, 2026/ रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक सरोकारों के निर्वहन हेतु विभिन्न विशेष अभियानों के अंतर्गत प्रभावी एवं सराहनीय कार्य किए गए हैं ।

  1. आपरेशन नारकोस- रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिक्षेत्र में नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा “आपरेशन नारकोस” के तहत अभियान चलाया जा रहा है, यात्री ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नशीले पदार्थो की जब्ती एवं तस्करो को गिरफ्तार किया जा रहा है, इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल के तीनो मंडलों (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) में स्पेशल टास्क टीम बनाकर कार्याही की जा रही है, इस कार्य के लिए तीनो मंडलों में स्थित CIB (Crime Intelligence Branch) और SIB (Special Intelligence Branch) को एक्टिव किया गया है, वर्ष-2025 में “ऑपरेशन नारकोश” के तहत कुल- 63 मामलो में 78 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 713.522 Kg., मूल्य 1.70 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती की गई है तथा इसी तरह वर्ष-2026 में अब तक 38 मामलो में 60 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 572.729 Kg., मूल्य 2.86 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गयी है I

रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विगत वर्षो से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम वर्ष 2025 एवं 2026 में अब तक “ऑपरेशन नारकोश” के तहत 4.56 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थो को डिटेक्ट कर 138 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है I इस अभियान के तहत उड़ीसा राज्य के तरफ से आने वाली ट्रेनों जैसे- 12843 पूरी-अहमदाबाद, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 12807 समता एक्सप्रेस, 58213 टिटलागढ-बिलासपुर पैसेंजर, 12994 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस में मुख्य रूप से फोकस कर ड्राइव एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है I

RELATED ARTICLES
spot_img