Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण अभियान...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण जागरूकता दिवस पर यात्री जागरूकता अभियान”गोंदिया स्टेशन पर “स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण” विषय पर विशेष स्वच्छता ड्राइव चलाया गया,

दपूमरे, नागपुर मंडल – 18 मई 2026/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंदिया रेलवे स्टेशन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पर विश्व पर्यावरण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण (कचरा अलग-अलग करने) को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत गोंदिया स्टेशन पर “स्वच्छता एवं अपशिष्ट पृथक्करण” विषय पर विशेष स्वच्छता ड्राइव चलाया गया, जिसमें स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ रेलवे परिसर सुनिश्चित करना रहा।

इसी क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पर “विश्व पर्यावरण अभियान” के अंतर्गत यात्री जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अभियान की विशेषता यह रही कि प्रतिदिन विभिन्न संबंधित विभागों द्वारा अलग-अलग जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें वाणिज्य विभाग, यांत्रिक विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा स्वच्छता ड्राइव, घोषणाओं, पोस्टर प्रदर्शन, संवाद एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक दिन निर्धारित थीम के अनुसार आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से यात्रियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और अधिक सुदृढ़ होती है तथा “स्वच्छ रेलवे – स्वच्छ भारत” के संकल्प को बल मिलता है।

रेलवे द्वारा इस प्रकार के बहुदिवसीय अभियान आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे रेलवे परिसर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके तथा यात्रियों में जागरूकता का स्तर और अधिक बढ़ाया जा सके।

RELATED ARTICLES
spot_img