Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhविश्व विरासत दिवस सप्ताह के अंतर्गत रेलवे स्कूलों में चित्रकला एवं निबंध...

विश्व विरासत दिवस सप्ताह के अंतर्गत रेलवे स्कूलों में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन

बिलासपुर – 20 अप्रैल 2026/रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशानुसार बिलासपुर रेल मंडल में दिनांक 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक विश्व विरासत दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे सप्ताह मंडल में सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज बिलासपुर स्थित विभिन्न रेलवे विद्यालयों में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सृजनात्मकता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों एवं प्राकृतिक धरोहरों को आकर्षक रंगों एवं कल्पनाशीलता के साथ प्रस्तुत किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विरासत संरक्षण के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं भावी पीढ़ियों के लिए उसके संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त किए।

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें देश की अमूल्य सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES
spot_img