Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhपुणे-पुरी के मध्य (एक तरफा) 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का...

पुणे-पुरी के मध्य (एक तरफा) 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

*बिलासपुर – यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुणे-पुरी के मध्य (एक तरफा) 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ी संख्या 01471 पुणे-पुरी स्पेशल ट्रेन दिनाँक 16 जुलाई गुरुवार 2026 को पुणे स्टेशन से सुबह 10.00 बजे रवाना होगी तथा दौंड कॉर्ड लाइन आगमन 11.08 बजे, प्रस्थान 11.11 बजे, अहिल्यानगर आगमन 12.32 बजे, प्रस्थान 12.35 बजे, बेलापूर आगमन 13.42 बजे, प्रस्थान 13.45 बजे, कोपरगांव आगमन 14.43 बजे, प्रस्थान 14.45 बजे, भुसावल आगमन 17.55 बजे, प्रस्थान 18.00 बजे, अकोला आगमन 19.57 बजे, प्रस्थान 20.00 बजे, बडनेरा आगमन 21.42 बजे, प्रस्थान 21.45 बजे, वर्धा आगमन 22.42 बजे, प्रस्थान 22.45 बजे, दूसरे दिन नागपुर आगमन 01.10 बजे, प्रस्थान 01.15 बजे, *रायपुर आगमन 06.10 बजे, प्रस्थान 06.15 बजे, बिलासपुर आगमन 07.55 बजे, प्रस्थान 08.10 बजे, रायगढ़ आगमन 09.27 बजे, प्रस्थान 09.30 बजे,* झारसुगुड़ा आगमन 11.05 बजे, प्रस्थान 11.07 बजे, संबलपुर सिटी आगमन 12.05 बजे, प्रस्थान 12.10 बजे, अनुगुल आगमन 15.20 बजे, प्रस्थान 15.22 बजे, कटक आगमन 17.50 बजे, प्रस्थान 17.55 बजे, भुवनेश्वर आगमन 18.35 बजे, प्रस्थान 18.40 बजे, खोरधा रोड आगमन 19.15 बजे, प्रस्थान 19.20 बजे होते हुये रात्रि 21.00 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी ।
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 10 जनरल, 10 स्लीपर सहित 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त स्पेशल ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

RELATED ARTICLES
spot_img