Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhएनटीपीसी लारा द्वारा विशेष कोचिंग कार्यक्रम ईवॉइस समर्थ का शुभारंभ

एनटीपीसी लारा द्वारा विशेष कोचिंग कार्यक्रम ईवॉइस समर्थ का शुभारंभ

रायगढ़ l सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी लारा द्वारा 4 मई 2026 को नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत एक अनोखी पहल “Evoice Samarth” का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आस-पास के क्षेत्रों के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को मुफ्त कोचिंग सेवाएँ प्रदान करना है। यह कार्यक्रम उन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहायता प्रदान करके शैक्षिक कमी को पूरा करने पर केंद्रित है, जिन्हें वित्तीय बाधाओं के कारण निजी कोचिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है।

इस पहल के तहत, छात्रों को प्रमुख विषयों में मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जिससे उन्हें अपनी बुनियादी समझ को मजबूत करने और अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। NTPC लारा प्लांट के स्वयंसेवक मुफ्त कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए अपना समय देंगे, ताकि छात्र एक मैत्रीपूर्ण और सहायक सीखने के माहौल में अपनी समस्याओं को समझ सकें।

शिक्षा के क्षेत्र से परे, यह “Evoice Samarth” छात्रों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा, जिससे वे अपने सपनों को पूरा करने और अपने साथियों के साथ समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो सकेंगे।

इस अवसर पर, अतिथियों ने मेधावी छात्रा सुश्री गिरिजा प्रधान को सम्मानित किया, जिन्होंने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 98.33% अंक प्राप्त कर इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सुश्री गिरिजा की सम्मान में केक काट कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी माता पिता की उपस्थिती में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने सभिकों गिरिजा जैसी पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पढ़ाई करके नाम कमाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री केशव चंद्र सिंघा रॉय (GM – O&M), श्री हेमंत पावगी (GM – प्रोजेक्ट), श्री जाकिर खान (AGM – HR), और स्थानीय ग्राम प्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
spot_img