Wednesday, October 21, 2026
HomeRaigarhNational Newsरेलवे सुरक्षा बल ने अभियान चलाकर आपरेशन नारकोस-के तहत....... चार...

रेलवे सुरक्षा बल ने अभियान चलाकर आपरेशन नारकोस-के तहत……. चार साल मे 5.85 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थो को जप्त कर 291 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने तीनों मंडलों (बिलासपुर, रायपुर, नागपुर) में ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत वर्ष 2023, 2024, 2025 एवं 10 फरवरी, 2026 तक रेसक्यू में 565 लड़के एवं 374 लड़कियाँ कुल 939 बच्चों को परिजनों को सुपुर्द किया

बिलासपुर – 11 फ़रवरी, 2026/ रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के तीनों मंडलों (बिलासपुर, रायपुर, नागपुर) में अपने घर से बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत कार्य किया जा रहा है । जिसमें रेलवे स्टेशन/रेलवे परिसर एवं यात्री ट्रेनों में घर से बिछड़े/किसी कारणवश घर से भागे बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेसक्यू किया जा रहा है । जिसे रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए चाईल्ड हेल्प ग्रुप के माध्यम से मान्यता प्राप्त चाईल्ड हेल्प लाईन को सुपुर्द किया जा रहा है । जहॉ से बच्चों को उनके परिवार को सुपुर्द किया जाता है, जिससे बिछड़े बच्चों एवं उनके परिवार की मुस्कान वापस लाकर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है ।

ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते-
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा वर्ष 2023, 2024, 2025 एवं 10 फरवरी, 2026 तक ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत किए गए रेसक्यू में 565 लड़के एवं 374 लड़कियाँ कुल 939 बच्चों को उनके परिवार को सुपुर्द किया जाता है । जिसका विवरण इस प्रकार है
Year Child Rescue Total
Boys Girls
2023 155 120 275
2024 193 110 303
2025 184 120 304
2026 (Upto 10.02.2026) 33 24 57

  1. आपरेशन नारकोस-
    रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिक्षेत्र में नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार RPF के द्वारा “आपरेशन नारकोस” के तहत अभियान चलाया जा रहा है, यात्री ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नशीले पदार्थो की जब्ती एवं तस्करो को गिरफ्तार किया जा रहा है, इस अभियान के तहत RPF के तीनो मंडलों (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) में स्पेशल टास्क टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही है, इस कार्य के लिए तीनो मंडलों में स्थित CIB (Crime Intelligence Branch) और SIB (Special Intelligence Branch) को एक्टिव किया गया है,

वर्ष-2026 में अबतक “ऑपरेशन नारकोश” के तहत कुल- 5 मामलो में 8 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 111.365 Kg., मूल्य 55.68 लाख के मादक पदार्थ की जब्ती कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गयी है I

रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विगत वर्षो से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम पिछले ढाई वर्षो में (2023, 2024, 2025 एवं 2026) में “ऑपरेशन नारकोश” के तहत 5.85 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थो को डिटेक्ट कर 291 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है I इस अभियान के तहत उड़ीसा राज्य के तरफ से आने वाली ट्रेनों पर मुख्य रूप से फोकस कर ड्राइव एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है I

RELATED ARTICLES
spot_img