Wednesday, October 21, 2026
HomeRaigarhNational Newsगणतंत्र दिवस को देखते हुए रेल सुरक्षा बल हाई अलर्ट मोड़ मे...

गणतंत्र दिवस को देखते हुए रेल सुरक्षा बल हाई अलर्ट मोड़ मे जोन क़े तीनो मंडलो क़े स्टेशनो मे चल रहा सघन चेकिंग और फ्लैग मार्च पूरे समय चल रहा है अभियान

नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया मे फ्लैग मार्च कर गणतंत्र दिवस समारोह पुर्व सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किया
नागपुर l गणतंत्र दिवस के पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ईतवारी ,गोंदिया सहित सभी स्टेशनो पर संघन चेकिंग व फ्लैग मार्च किया जा रहा है ताकि कोई संदिग्ध सामान दिखने पर लावारिस बैग मिलने पर तत्काल टीम सूचना मिलते वहां पहुंच कर किसी अनहोनी को रोक सकेl
मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर से मिली जानकारी क़े अनुसार वे
दीपचंद्र आर्य,मं.सु.आयुक्त रेसुब नागपूर के नेतृत्व मे गणतंत्र दिवस के पुर्व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल क्षेत्राधिकार के सभी स्टेशनो पर शासकीय रेल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से संघन चेकिंग साथ ही रेसुब श्वान दस्ता द्वारा चेकिंग व संयुक्त फलैग मार्च किया जा रहा हैा
इसी क्रम मे श्रीमान मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपूर दिनांक 24 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ईतवारी स्टेशन पहुच कर गणतंत्र दिवस के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर शाम मे रेसुब के अधिकारी , CIB नागपुर,श्वान दल व जी.आर.पी.ईतवारी के अधिकारी व बल सदस्यो/पुलिस कर्मीयो के साथ प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया,यार्ड, साईकिल स्टैंड आदी सभी स्थानो की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण संघन चैकिंग की गई ईतवारी स्टेशन चेकिंग के दौरान सभी स्थलो का निरीक्षण कर बल सदस्यो को सुरक्षा के मद्देनज़र ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
गाड़ियों को रेसुब,जी.आर.पी.द्वारा संयुक्त रूप से जांच किया गया जा रहा है तथा रेसुब द्वारा लाऊड हेलर से व वाणिज्य विभाग की सहायता से पी.ए.सिस्टम के माध्यम से लगातार उद्घोषणा कर यात्रीयो को सतर्क व सजग रहने हेतु जागरूक किया गया तथा सी.सी.टी.वी. से पैनी नजर रखी जा रही है सभी रेसुब पोस्ट प्रभारीयो द्वारा अपने अपने क्षेत्र के स्टेशन एरिया मे काम करने वाले आटो चालक, कुली, अधिकृत वेंडरो आदी से लगातार मीटींग लेकर उन्हे किसी भी अवैध या संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर नजर रखने सुचना रेसुब/शा.रे.पुलिस को देने हेतु विश्वास मे लेकर राष्ट्र की सुरक्षा मे उनकी भागीदारी व सहयोग लिया जा रहा है तथा सभी स्टेशनो पर सेक्शन मे लगे सीसीटीवी से हर गतिविधी पर पैनी नजर रखी जा रही है साथ ही सभी संवेदनशील सेक्शन, स्थान, टँनल, ब्रिज आदी की रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के साथ संयुक्त चैकिंग व पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है।

सभी महत्वपुर्ण स्टेशनो पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से रेलवे सुरक्षा बल व शासकिय रेल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया जा रहा है श्रीमान मंडल सुरक्षा आयुक्त.महोदय की उपस्थिती मे रेसुब पोस्ट ईतवारी , CIB नागपुर, रेसुब श्वान, शासकिय रेल पुलिस ईतवारी, के साथ संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया मे फ्लैग मार्च कर गणतंत्र दिवस समारोह पुर्व सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किया गया तथा श्रीमान सहायक सुरक्षा आयुक्त,की उपस्थिती मे रेसुब, नागपुर रेलवे स्टेशन गोंदिया मे रेसुब पोस्ट, श्वान, व शासकिय रेल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कराया गया और यह संधन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
रेलवे सुरक्षा बल /द.पू.म. रेलवे नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों से अपील करता है कि, रेल गाडियों, स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में किसी प्रकार का लावारिस बैग, संदिग्ध वस्तु संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर या संदिग्ध गतीविधी नजर आने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट, गाडी में तैनात अनुरक्षण दल/रेलवे कर्मचारी, टीटीई अथवा रेलवे हैल्प लाईन नंबर 139 को अविलंब सूचित करें ताकि किसी भी अनहोनी घटना को रोका जा सके व त्वरित कार्यवाही की जा सके।

RELATED ARTICLES
spot_img