Wednesday, October 21, 2026
HomeRaigarhNational Newsचर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।

चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।

बिलासपुर – 18 फरवरी, 2026 आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।
*इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर मार्ग चर्लपल्ली-रक्सौल मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन चर्लपल्ली एवं रक्सौल के मध्य तीन फेरे के लिये की जा रही है । यह गाड़ी चर्लपल्ली से गाड़ी संख्या 07005 नंम्बर के साथ दिनांक 23, 28 फरवरी, एवं 01 मार्च, 2026 को तथा रक्सौल से गाड़ी संख्या 07006 नम्बर के साथ दिनांक 26 फरवरी, एवं 03, 04 मार्च, 2026 को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच रहेगी ।*

इस गाड़ी की समय सारणी इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 07005 नंम्बर चर्लपल्ली से 22.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 07.50/08.00 बजे, राजनांदगांव 09.28/09.30 बजे दुर्ग 10.25/1030 बजे, रायपुर 11.20/11.22 बजे, बिलासपुर 13.15/13.20 बजे, रायगढ़ 15.20/15.22 बजे झारसुगुड़ा 18.05/18.07 बजे तीसरे दिन रक्सौल 16.50 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 07006 नम्बर रक्सौल से 04.04 बजे रवाना होकर दूसरे दिन झारसुगुड़ा 01.48/01.50 बजे, रायगढ़ 02.47/ 02.49 बजे, बिलासपुर 04.45/04.50 बजे, रायपुर 06.25/06.28 बजे, दुर्ग 07.20/07.22 बजे, राजनांदगांव 07.46/07.48 बजे, गोंदिया 09.25/09.30 बजे, चर्लपल्ली 19.40 बजे पहुचेगी ।

RELATED ARTICLES
spot_img