

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने शुक्रवार को वार्ड 11 में ₹34.75 लाख की लागत के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन कार्यों में प्रमुख रूप से नई सड़कों का निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम (नाली) और सार्वजनिक शेड का निर्माण शामिल है।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि इन विकास कार्यों की स्वीकृति रायगढ़ विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, जब से श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ की कमान संभाली है, शहर के विकास को एक नई दृष्टि और गति मिली है। आज रायगढ़ की तस्वीर तेजी से बदल रही है और हर वार्ड में बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। उन्होंने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में शहर के सभी वार्डों में इसी तरह चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नगर निगम के सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा और स्थानीय पार्षद अन्नु सारथी भागीरथी सारथी, गंगाधर सोनीवानी, सुरेंद्र निषाद, घनश्याम सारथी, नित्या बरेठ, बजरंग बेहरा, इंद्रजीत बेहरा, श्याम सुंदर महेश, भानू सारथी, अनिल सारथी, छुटका सारथी, रमेश सारथी, बबली वर्मा, नेहरू सारथी और अजीत बरेठ एवं गणमान्य नागरिक आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
