Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhहनुमान जन्मोत्सव पर मंजुल दीक्षित का अनूठा संकल्प: दंडवत 'कर-नाप' कर पहुंचेंगे...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंजुल दीक्षित का अनूठा संकल्प: दंडवत ‘कर-नाप’ कर पहुंचेंगे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, शहर की सुख-समृद्धि के लिए अर्पित करेंगे 27 नारियल

​रायगढ़ | आगामी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व शहर में बड़े ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर महाराज दल के मुखिया मंजुल दीक्षित जी द्वारा शहर की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए एक विशेष भक्ति अनुष्ठान का संकल्प लिया गया है।

​दंडवत यात्रा और 27 नारियल का अर्पण
​भगवान हनुमान की अटूट भक्ति का परिचय देते हुए मंजुल दीक्षित जी सुबह 6:00 बजे श्री रामेश्वरी दुर्गा मंदिर (रामलीला मैदान) से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे। वे ‘कर नापते हुए’ (दंडवत प्रणाम करते हुए) बजरंग पारा स्थित प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर तक पहुंचेंगे।

​चूंकि इस वर्ष मंदिर की स्थापना को 27 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इसलिए मंजुल दीक्षित जी द्वारा मंदिर में 27 विशेष नारियल चढ़ाकर पूजन किया जाएगा और शहरवासियों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान महाराज दल की पूरी टीम उनके साथ मौजूद रहेगी।

​शाम को सामूहिक चालीसा और विशाल भंडारा
​भक्ति का यह उत्सव शाम को और भी भव्य रूप लेगा:
​शाम 7:00 बजे: समस्त मोहल्ले वासियों की उपस्थिति में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और भव्य आरती होगी।

​महाप्रसाद: भगवान को विशेष भोग लगाने के पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा।

​भक्तों से सादर आमंत्रण
​मंजुल दीक्षित और महाराज दल ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में शामिल होकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागी बनें।

RELATED ARTICLES
spot_img