Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना को मिली सफलता —सरेराह युवती से छेड़खानी...

ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना को मिली सफलता —सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर की थी अश्लील हरकतें, पहले एक आरोपी हो चुका था गिरफ्तार

“ऑपरेशन तलाश” में चारों फरार आरोपी दबिश देकर पकड़े गए, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन तलाश” में लगातार सफलता मिल रही है और फरार आरोपियों को पकड़ा जा रहा है, ऑपरेशन तलाश आगे भी जारी रहेगा

   *8 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत महिला थाना को भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला थाना रायगढ़ की टीम द्वारा ऑपरेशन “तलाश” के तहत युवती से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पूर्व इसी मामले में एक आरोपी नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

     जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपनी ममेरी बहन के साथ कार से रायगढ़ दवाई लेने जा रही थी। चांदमारी रोड पर कार रोककर दोनों आवारा कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं, तभी पीछे से एक नीले रंग की ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और अशोभनीय टिप्पणियां करते हुए गंदे इशारे करने लगे। युवतियां वहां से निकल गईं, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए रियापारा तिराहा चौक के पास उनकी कार को ओवरटेक कर सामने गाड़ी अड़ा दिए और एक युवक कार से उतरकर अश्लील हरकत करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया, जबकि उसके अन्य साथी भी लगातार अभद्र टिप्पणी करते रहे।

     घटना की गंभीरता को देखते हुए *महिला थाना में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर* विवेचना प्रारंभ की गई। महिला थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस लाइन एवं थाना कोतवाली के स्टाफ के साथ आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा वाहन ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने मिला, किंतु वह फरार था। आगे जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय वाहन नरेन्द्र महावर चला रहा था, जिससे पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार क्रमांक CG13 AW 2410 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

      पूछताछ में नरेन्द्र महावर ने अपने साथियों प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता एवं संगम त्रिपाठी के साथ मिलकर युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर छेड़खानी करना स्वीकार किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

      इसी क्रम में ऑपरेशन “तलाश” के तहत महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी  प्रदीप पटेल पिता स्व. घुराऊराम पटेल उम्र 21 वर्ष,,राहूल गुप्ता पिता कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 21 वर्ष, कमलेश यादव पिता मोती लाल यादव उम्र 21 वर्ष साकिनान वार्ड नं 9 चांदमारी भवानी स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़,संगम कुमार पिता मनोज कुमार राम उम्र 21 वर्ष साकिन मस्तागली सत्तीगुडी चौक रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —“महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को हर हाल में सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है, ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी”*

RELATED ARTICLES
spot_img