Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhरायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए...

रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए निर्देश नवीन स्टोर, पुरानी हटरी, चांवला एजेंसी-हंडी चौक, मंगलचंद सत्यनारायण-गद्दी चौक, रुप नगर-घड़ी चौक और मोटवानी कॉस्मेटिक गौरीशंकर मंदिर रोड का निरीक्षण किया

“सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत 11 मई तक चलेगा विशेष अभियान

रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आज शहर की विभिन्न कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नवीन स्टोर, पुरानी हटरी, चांवला एजेंसी-हंडी चौक, मंगलचंद सत्यनारायण-गद्दी चौक, रुप नगर-घड़ी चौक और मोटवानी कॉस्मेटिक गौरीशंकर मंदिर रोड का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत दुकानों में क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान आज से शुरू हो गया है, जो 11 मई तक जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना है। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं दवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वच्छ, पौष्टिक आहार व सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इसका अहम लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES
spot_img