Tuesday, October 20, 2026
HomeRaigarhजनदर्शन में प्राप्त आवदेनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में प्राप्त आवदेनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

रायगढ़ / जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान राशन कार्ड, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता, आवास, वृद्धापेंशन सहित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में धरमजयगढ़ क्षेत्र के लुकेश्वर यादव विकास कार्य कराए बिना राशि के गलत तरीके से आहरण किए जाने संबंधी शिकायत लेकर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत क्रिन्धा में 15वें वित्त आयोग की राशि से सोलर पंप स्थापना हेतु स्वीकृति दी गई थी, किंतु आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर अपर कलेक्टर ने एसडीएम धरमजयगढ़ को आवेदन पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अशोक कुमार अग्रवाल ने गांधी गंज रायगढ़ में सड़क के बीचों-बीच स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान पर शिफ्ट किए जाने का आग्रह किया। रायगढ़ निवासी नरसिंह निषाद ने धान विक्रय हेतु सेवा सहकारी समिति मर्यादित कछार में पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि पंजीयन का केरी फॉरवर्ड नहीं होने के कारण धान विक्रय में कठिनाई हो रही है। उन्होंने इस समस्या के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर श्री राही ने सभी आवेदनों की उचित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
spot_img