Tuesday, November 10, 2026
HomeRaigarh15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल, बैंड प्रतियोगिता- 2026 का एन.ई. इंस्टिट्यूट...

15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल, बैंड प्रतियोगिता- 2026 का एन.ई. इंस्टिट्यूट रेलवे ग्राउंड, बिलासपुर में शानदार शुभारंभ


बिलासपुर/बिलासपुर की धरती पर लगातार चौथी बार अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता-2026 का आगाज आज दिनांक 03नवंबर.2026 को किया गया, जिसमें बैंड की मधुर ध्वनि एवं बेहतर तालमेल ने दर्शकों का मन मुक्त कर दिया आज के उद्घाटन समारोह रेलवे के एन. ई. इंस्टिट्यूट, रेलवे ग्राउंड, बिलासपुर में किया गया ।


इस समारोह के शुभारंभ में मुख्य अतिथि माननीय श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा विशिष्ट अतिथि श्री मोहम्मद साकिब, उपमहानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, द.पू.म.रे, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा बल सदस्यों की उपस्थिति रही ।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के RPF के 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो अपने बैंड के विभिन्न धुनों का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इनमें से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीमों का चुनाव कर 27वीं ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2026 के लिए भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में अलग-अलग पैरामिलिट्री फोर्स के सेवानिवृत अधिकारी को निर्णायक मंडल के रूप में बुलाया गया है जो बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम का चुनाव करेगी । इस प्रतियोगिता का समापन दिनांक 04.11.2026 को होगा I

RELATED ARTICLES
spot_img