


आयुक्त श्री क्षत्रिय ने की शिविर स्थल पर आवेदनों की समीक्षा
शिविर के उपरांत आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी विभागों के स्टॉल पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक आवेदन की समय पर ऑनलाइन एंट्री होने के साथ निराकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी हितग्राहियों को शीघ्र उपलब्ध करनी होगी।

उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सामंजस्य स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से ही आवेदनों का तेजी से निराकरण संभव है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन को त्वरित लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की बात कही।
