Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के सतत प्रयासों से स्वर्गीय रेलकर्मी...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के सतत प्रयासों से स्वर्गीय रेलकर्मी के परिजनों को रेलवे सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 01 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया।

दपूमरे, नागपुर मंडल – 19 मई 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में दिनांक 16/05/2026 को वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) कार्यालय, नैनपुर में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा नैनपुर के प्रबंधक एवं एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा स्वर्गीय श्री विनीत यादव, आत्मज श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व टी.एम.-III, जिनका निधन दिनांक 21/10/2025 को रेलवे सेवा कार्य के दौरान हो गया था, उनके परिजनों को भारत सरकार की रेलवे सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 01 करोड़ रुपये (₹10,000,000/-) की बीमा राशि का चेक औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी एवं रेलपथ विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वर्गीय रेलकर्मी के माता एवं पिता को यह चेक सम्मानपूर्वक सौंपा गया।

यह संपूर्ण प्रक्रिया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन एवं समन्वय से संपन्न हुई, जिससे समयबद्ध रूप से सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण की जा सकीं।

इस कार्य में नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के अथक प्रयासों एवं सतत निगरानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रेल प्रशासन द्वारा दिवंगत रेलकर्मी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

RELATED ARTICLES
spot_img