Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhकार्य में लापरवाही पर पिछले 6 माह में 10 कार्यों के 8...

कार्य में लापरवाही पर पिछले 6 माह में 10 कार्यों के 8 ठेकेदारों को किया गया ब्लैक लिस्टेड0 कार्यों में लेटलतीफी और गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा आयुक्त

रायगढ़। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा पिछले 6 माह में कार्यों में लापरवाही, गुणवत्ता में कमी एवं कार्यों पर लेटलतीफी बरतने पर 10 कार्यों के 8 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की गई। आयुक्त के इस कार्रवाई में वेस्ट मैनेजमेंट, सड़क निर्माण, नाली, उद्यान एवं भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
सीजी वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर को वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत हाइड्रोलिक बेलिंग, ट्रॉमल यूनिट एवं अन्य संयंत्र स्थापना कार्य में लापरवाही के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया। इसी तरह मेसर्स बालाजी कंस्ट्रक्शन, रायगढ़ (प्रो. तुलसी प्रसाद साहू) को वार्ड क्रमांक 48 कृष्णा वाटिका में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कान्हा कंस्ट्रक्शन, सक्ती (प्रो. कन्हैया सोनी) द्वारा संजय मैदान विकास कार्य, वार्ड क्रमांक 40 सुभाष नगर कॉलोनी कोतरा रोड में सीसी रोड निर्माण कार्य में कमी पाए जाने पर, यशराज स्टील रायगढ़ (प्रो. लीलाधर यादव), मेसर्स शिवा इंटरप्राइजेज, रायपुर (प्रो. कृष्णा त्रिपाठी) को संजय मैदान एवं कमला नेहरू उद्यान विकास कार्य में लापरवाही, सड़क मरम्मत कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर कृष्णा बिल्डकॉन प्रा. लि. रायगढ़ (प्रो. अनिल केडिया) को वार्ड क्रमांक 47 के दो अलग-अलग बीटी रोड मरम्मत कार्यों में दोषी पाए जाने पर, मेसर्स एस.एम. कंस्ट्रक्शन, रायगढ़ (प्रो. शेख अजीज नियारिया) को वार्ड क्रमांक 44 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में 10 सीटर टॉयलेट ब्लॉक निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन, रायगढ़ (प्रो. मुकेश कुमार सिंह) को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की गई। सभी फार्म एवं ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ उनके द्वारा जमा किए गए ईएमडी, बैंक गारंटी आदि को भी राजसात किया गया।
लेटलतीफी और गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा—आयुक्त क्षत्रिय
निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट किया है कि पिछले 6 माह में की गई यह कार्रवाई एक संदेश है कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदार भविष्य में समयावधि के भीतर किसी भी शासकीय निविदा में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर और टिकाऊ मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। इसके लिए निगम क्षेत्र में चल रहे सभी कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। गुणवत्ता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जाएगा। इसमें संबंधित इंजीनियर को भी उनके वार्डो में चल रहे कार्यों की सतत निगरानी करने के साथ निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहे मटेरियल की जांच एवं लैब टेस्ट सहित सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
spot_img