Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhडीपीएस रायगढ़ ने रचा सफलता का नया इतिहास : कक्षा 12वीं में...

डीपीएस रायगढ़ ने रचा सफलता का नया इतिहास : कक्षा 12वीं में मेधावी विद्यार्थियों ने लहराया परचमसीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में डीपीएस रायगढ़ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल

रायगढ़।दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रायगढ़ के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे रायगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं में मनीष चंद्र अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। मौसमी कुर्रे ने 90.8 प्रतिशत, केशव कांत पटेल ने 88.8 प्रतिशत, अमित दास एवं प्रतिष्ठा सिंह ने 87.6 प्रतिशत, अखिल अग्रवाल ने 86.2 प्रतिशत, वंदना कुमारी यादव ने 85.4 प्रतिशत, भास्कर गुप्ता एवं सुरम मनोज ने 85 प्रतिशत तथा हिमांशु यादव ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रमोद अग्रवाल एवं डायरेक्टर श्री सहज अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का श्रेष्ठ परिणाम है। डीपीएस रायगढ़ सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि यही विद्यार्थी भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है

RELATED ARTICLES
spot_img