Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhपेंशन के हक की लड़ाई में उमड़ा जनसैलाब, बारिश भी नहीं रोक...

पेंशन के हक की लड़ाई में उमड़ा जनसैलाब, बारिश भी नहीं रोक सकी वंचितों का आक्रोश — शाखा यादव

रायगढ़, 15 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित हितग्राहियों के हक की लड़ाई को लेकर कांग्रेस भवन से बेटी बचाओ, बेटी बचाओ चौक होते हुए शांतिपूर्वक रघुपति राघव राजा राम के भजन गाते हुए रैली के रूप में विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री के निवास पर जाकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में लगभग 250 पेंशन हितग्राही, जिनमें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र-पुत्री कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग, वृद्धजन, विधवाएं, निराश्रित महिलाएं एवं दिव्यांगजनों, आम नागरिकों, तथा कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्तागण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वैसे तो सिर्फ रायगढ़ शहर में ही 250 महिलाएँ विधवा पेंशन और समूचे रायगढ़ जिले में 11हजार निराश्रित पेंशन के हितग्राही है जिनका पेंशन महीनों से लंबित है यदि सभी पेंशन हितग्राहियों का आंकलन किया जाए तो यह संख्या और बढ़ सकती है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि निराश्रित मतलब जिनका कोई आश्रय नहीं,विधवा मतलब कमाने वाला पति से वंचित,वृद्धा मतलब शारीरिक रुप से अक्षम,दिव्यांग मतबल शारीरिक अंगो से लाचार ऐसे ही समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है। जिन लोगों के लिए कुछ सौ रुपये भी जीवन का सहारा हैं, उन्हें उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है।

प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान सभी हितग्राहियों ने लंबित पेंशन की वजह से हो रही आर्थिक परेशानियों पर खुलकर अपना-अपना व्यक्तव्य दिया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी वंचित पेंशन हितग्राहियों से कलेक्टर के नाम आवेदन भरवाकर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर पावती भी लिया गया तथा शीघ्र पेंशन स्वीकृत करने एवं लंबित राशि का भुगतान करने की मांग की गई।

शाखा यादव ने कहा कि बारिश के बावजूद 250 से अधिक पेंशन वंचितों का प्रदर्शन में शामिल होना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि लोग किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि अपनी भूख, बीमारी और आर्थिक मजबूरी से मजबूर होकर सड़क पर उतरने को विवश हैं। यदि सरकार समय पर पेंशन देती, तो बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बारिश में भीगकर अपने अधिकार की गुहार लगाने की नौबत नहीं आती।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि सरकार एक ओर संवेदनशील होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को उनके वैधानिक अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की भावना के साथ भी अन्याय है।

जिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सभी पात्र हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत कर लंबित भुगतान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में इस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी तथा गरीबों के अधिकार की लड़ाई जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES
spot_img