
दपूमरे, नागपुर मंडल – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-4 (लाइन नंबर 06) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के सफल एवं सुरक्षित निष्पादन के लिए रेल प्रशासन द्वारा विदर्भ एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी संशोधन किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार पूर्व में अजनी स्टेशन तक निर्धारित समाप्ति/नियंत्रित एवं प्रारंभ व्यवस्था को संशोधित करते हुए अब नागपुर स्टेशन किया गया है।
👉इसके तहत गाड़ी संख्या 12105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल–गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस दिनांक 02 मई 2026 से 22 मई 2026 तक कुल 21 ट्रिप नागपुर स्टेशन पर समाप्त/नियंत्रित होगी तथा नागपुर–गोंदिया खंड के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
👉इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विदर्भ एक्सप्रेस दिनांक 03 मई 2026 से 23 मई 2026 तक कुल 21 ट्रिप नागपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गोंदिया–नागपुर खंड के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है एवं सहयोग की अपेक्षा करता है।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा, NTES अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें।
