Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhबिलासपुर मंडल भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जल...

बिलासपुर मंडल भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जल वितरण सेवा निरंतर जारी — भीषण गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत

बिलासपुर – 06 मई 2026/ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी के बीच यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर निःस्वार्थ भाव से जल वितरण सेवा निरंतर संचालित की जा रही है। यह सराहनीय पहल न केवल यात्रियों को शीतलता प्रदान कर रही है, बल्कि सेवा, सहयोग एवं मानवता के उत्कृष्ट मूल्यों को भी सुदृढ़ कर रही है।

दिनांक 26 अप्रैल 2026 से प्रारंभ इस सेवा अभियान के अंतर्गत स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर सदस्य पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ स्टेशन परिसर में यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान यह सेवा यात्रियों के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध हो रही है, जिसकी व्यापक सराहना भी की जा रही है।

स्काउट एंड गाइड टीम द्वारा न केवल पेयजल वितरण किया जा रहा है, बल्कि यात्रियों को सुव्यवस्थित एवं सहज तरीके से सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इस सेवा अभियान के माध्यम से टीम के सदस्यों ने सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक परिचय दिया जा रहा है।

सीनियर डीसीएम श्री अनुराग कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल के दौरान यह जल वितरण सेवा निरंतर जारी रहेगी, जिससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को नियमित रूप से शीतल पेयजल की सुविधा मिलती रहे।

RELATED ARTICLES
spot_img