Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhमंडल के चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य मड़वारानी स्टेशन पर अतिरिक्त लूप कमीशनिंग...

मंडल के चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य मड़वारानी स्टेशन पर अतिरिक्त लूप कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित 👉 दिनांक 21 से 24 मई 2026 तक गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर–गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।👉 दिनांक 21 से 24 मई 2026 तक गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

मड़वारानी स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन कमीशनिंग कार्य से रेल परिचालन होगा और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम |

बिलासपुर :- 18 मई 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य स्थित मड़वारानी स्टेशन में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत UP एवं DN अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्य के पूर्ण होने से रेल परिचालन के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से किया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में इस सेक्शन की परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल सेवाओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। विवरण इस प्रकार है :-

*रद्द होने वाली गाडियां:-* 

👉 दिनांक 21 से 24 मई 2026 तक गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर–गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 21 से 24 मई 2026 तक गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

इस अधोसंरचना विकास कार्य के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है एवं सहयोग की आशा करता है |
RELATED ARTICLES
spot_img