दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डि-लॉन्चिग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
बिलासपुर :- 20 मार्च 2026
अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है | उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण की अंतिम कड़ी में गर्डरों के डि-लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 23 मार्च 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 23 मार्च 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 22 मार्च 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
