Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhभूपदेवपुर समपार फाटक पार करते एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने...

भूपदेवपुर समपार फाटक पार करते एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से बालबाल बचा आरपीएफ नें युवक को बाइक सहित गिरफ्तार किया

रायगढ़ lकल दिनाँक 02.मई 26 को भूपदेवपुर समपार फाटक क्रं.299 का बंद गेट बूम के नीचे से प्रवेश कर सामने से आती डाउन माल गाड़ी को देख बाइक को रेल लाईन के नजदीक छोड़ कर एक युवक बाल बाल बचा। आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार भूपदेवपुर समपार फाटक समय करीबन 19:00 बजे के आस पास बंद था उसी दौरान एक युवक अपना पल्सर बाइक को जबरन बंद फाटक के नीचे से ले जाने का प्रयास करते समय अचानक माल गाड़ी नजदीक आने से बाइक को रेल लाईन के पास छोड़ हट गया फलस्वरूप बाइक ट्रेन इंजन की चपेट में आया और साइड हट गया। सूचना मिलते ही रायगढ़ आर पी एफ पोस्ट से उप निरीक्षक संजय कुमार एस और बल मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया गया। बाद वाहन चालक और वाहन का खोजखबर लेने पर मौके पर नहीं मिला। बंद फाटक को लापरवाही पूर्वक जान जोखिम डालकर पर करने की कोशिश करने पर फरार चालक के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 153, 160(1) दर्ज कर जांच में लिया गया । खोजबीन के क्रम में फरार चालक आरोपी चालक का नाम व पता बसंत कुमार सहीस पिता स्व दूजेराम साहिस उम्र 31 वर्ष, पता वार्ड नंबर 09 ग्राम फ़रससवानी डभरा जिला सक्ति वाहन सहित भूपदेवपुर- रायगढ़ पुराना मार्ग में रायगढ़ की ओर जाने की मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया। वाहन का मिलान करने पर वाहन सही पाया। वैधानिक कार्यवाही करके गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES
spot_img