Friday, October 23, 2026
HomeRaigarh22 को लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी का यादगार स्वर्ण जयंती समारोह का...

22 को लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी का यादगार स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन   सामाजिक सेवा कार्य में विगत 50 वर्षों से अनवरत अपना बहुमूल्य योगदान देकर जिले ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है

रायगढ़ सिटी क्लब के सदस्यों में अपार उत्साह  
रायगढ़। शहर की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी सामाजिक सेवा कार्य में विगत 50 वर्षों से अनवरत अपना बहुमूल्य योगदान देकर जिले ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है साथ ही जन सेवा कार्य का सकारात्मक सुखद प्रतिफल समाज के जरुरतमंद लोगों को निरंतर मिल भी रहा है। जिससे वे लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं इस वर्ष सेवा, समर्पण एवं सौहार्द के पूरे पचास वर्ष पूर्ण होने की खुशी में क्लब के पल को और भी खूबसूरत और यादगार बनाने के पुनीत प्रयोजन से बड़ी भव्यता के साथ स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन कल 22 अप्रैल को रात्रि 7 बजे से शहर के होटल ट्रिनिटी ग्रेंड में ऐतिहासिक एवं यादगार स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन नृत्य, संगीत व रात्रि भोज के साथ किया जा रहा है।
स्वर्ण जयंती समारोह के ऐतिहासिक एवं भव्य यादगार आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मानीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लॉयन विजय अग्रवाल, मुख्य वक्ता पीएमसीएस, पीडीजी लॉयन प्रीतपाल बाली,गेस्ट ऑफ ऑनर एमजेएफ लॉयन रिपुदमन पुसरी प्रथम  वाइस  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर , गेस्ट ऑफ ऑनर लॉयन पवन मलिक द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लॉयन शैलेष अग्रवाल पीडीजी एम्बेसडर ऑफ गुडविल और लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी अध्यक्ष लॉयन रामनिवास मोड़ा, सचिव लॉयन अरुण गोयल, कोषाध्यक्ष लॉयन हर्ष अग्रवाल सहित सभी क्लब सदस्यों व शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं इस ऐतिहासिक एवं यादगार आयोजन में प्राउड ऑफ क्लब से क्लब एवं शहर के अति सम्मानीय व्यक्तित्व के धनी डॉ के. एन पटेल और सागरमल अग्रवाल को विशिष्टगणों और तमाम गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।
लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी रायगढ़ अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा ने बताया कि शहर में विगत 29 अप्रैल 1976 को रायगढ़ शहर में भी समाज सेवा के पवित्र उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर की नामचीन संस्था लॉयंस क्लब की स्थापना हुई। जिनके प्रथम अध्यक्ष डॉ एस के मित्रा जी थे और 42 सदस्यों की टीम थी। तत्काल में 44 सदस्य हैं। जो सामाजिक सेवा कार्य के क्षेत्र में क्लब के कर्तव्यों का निःस्वार्थ भाव से पालन करते हुए, पवित्र उद्देश्य के साथ पूरे तन – मन व धन से समाज के तमाम जरुरतमंद लोगों की सेवा में प्रतिपल समर्पित होकर साथ ही सेवा कार्य का नव इतिहास बनाकर समयानुसार खुशी दे रहे हैं। वहीं लॉयंस क्लब रायगढ़ विगत 50 वर्षों से मुख्य गतिविधियों के अंतर्गत हाइड्रोसिल कैंप, मोतियाबिन्द कैंप, जन्माष्टमी मेला में आए दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन वितरण, अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सा एवं परामर्श शिविर, डॉ पुरोहित बरगढ़ के चिकित्सा एवं परामर्श शिविर, मधुमेह परीक्षण शिविर एवं जागरूकता शिविर, पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष पौधारोपण व हर महीने वृद्धाश्रम में भोजन कराने सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवा कार्य में निरंतर समर्पित है।

RELATED ARTICLES
spot_img