Sunday, October 25, 2026

कट्टा लेकर घूमते आरोपी को थाना तारबाहर एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस जप्त।

बिलासपुर। व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।। उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 नग मोबाइल फोन, एवं 03 नग ट्रेन टिकट बरामद हुए।
दिनांक 13 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 नग मोबाइल फोन, एवं 03 नग ट्रेन टिकट बरामद हुए। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नाम आरोपी सद्दाम हसन शेख, पिता – जंगल शेख, उम्र 32 वर्षनिवासी – कठुआ केसिया मदरसापारा, थाना कठुआ, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है

उक्त की गई कार्यवाही में थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई, जिनमें निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, आरपीएफ निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 663 राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज एवं आरक्षक आलोक कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
spot_img