
चाम्पाl रेल सुरक्षा बल पोस्ट चाम्पा में यात्री आरती लाल कश्यप, वार्ड नंबर=6 सेमरिया थाना बिर्रा , जिला जांजगीर चांपा के इनफ्लिक्स स्मार्ट मोबाइल चांपा स्टेशन प्लेटफार्म से दो चोर झपटा मारकर लेकर भागथे तीसरी आंख याने डिजिटल कैमरे की नजर में आगये और चाम्पा पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से दोनों चोरो को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है रेल सुरक्षा बल पोस्ट चाम्पा प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी नें बताया कि दिनांक 09/10.04.2026 को समय रात्रि 1 0.45 बजे यात्री मुख्य गेट चांपा में आकर सोया था तो 2 आदमी आया और यात्री से बातचीत करने लगा और काफी देर बातचीत करने उपरांत मोबाइल मांगा और फिर यात्री के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। पीड़ित यात्री आरपीएफ पोस्ट आए और घटना का रिपोर्ट किया तो तत्काल सीसी टीवी चेक कर दोनो को पहचान कर तत्काल आस पास खोज बिन के दौरान दोनों को कोरबा रोड ब्रिज के पास पकड़ लिया गया और 3 मोबाइल 2 आरोपिओ से बरामद किया गया जिसमे आरोपी का इनफ्निक्स मोबाइल भी था और आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया और जीआरपी चांपा को सुपुर्द करने का कोशिश किया गया पर जीआरपी चांपा ने मामला नही लिया बताया कि कोई अधिकारी नही है क्राइम मीटिंग में रायपुर गया है। तब लोकल पुलिस से संपर्क कर आरोपी सूरज यादव (20) पुत्र=बालाराम यादव निवासी=इमली दुगु कोरबा, थाना कोतवाली जिला =कोरबा तथा शिवम दास (21) पिता= लक्ष्मण दास निवासी =Imliduggu कोरबा , थाना = कोतवाली , जिला कोरबा को पुलिस थाना चांपा भेजा गया। पुलिस थाना चांपा पीड़ित यात्री के शिकायत पर दोनो आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2026,धारा 304 BNS दर्ज कर जांच किया जा रहा हे। इस डिटेक्शन रिकवरी अरेस्ट में आरपीएफ पोस्ट चांपा के CT सुनील कुमार एवं CT खगेश पटेल का पूर्ण प्रयास था।
