Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhजिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री...

जिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों के खाते में अंतरित की 32 करोड़ राशि

ग्रामीण क्षेत्र के 30 हजार से अधिक और नगरीय क्षेत्र के 1312 हितग्राही लाभान्वित

तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों को भी योजना में शामिल कर बढ़ाया दायरा

रायगढ़, 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत रायगढ़ जिले के लगभग 32 हजार हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से राशि अंतरित करते हुए जिले के हितग्राहियों के खातों में 10-10 हजार रुपये के मान से कुल 32 करोड़ रुपये सीधे भेजे। जिले में लगभग 32 हजार हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 30 हजार 730 तथा नगरीय निकाय क्षेत्र के 1 हजार 312 हितग्राही शामिल हैं।
नगरीय क्षेत्र में नगर पंचायत घरघोड़ा के 65, धरमजयगढ़ के 563, पुसौर के 371, किरोड़ीमल नगर के 9 तथा लैलूंगा के 304 हितग्राहियों को लाभ मिला। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में खरसिया के 7391, घरघोड़ा के 1135, छाल के 790, तमनार के 2433, धरमजयगढ़ के 2313, पुसौर के 7360, मुकड़ेगा के 303, रायगढ़ के 6985 तथा लैलूंगा के 2020 हितग्राही लाभान्वित हुए। जिले के रायगढ़, पुसौर, खरसिया, धरमजयगढ़, तमनार एवं लैलूंगा तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही तथा योजना से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन कर हितग्राहियों को जानकारी दी गई। तहसील मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। बता दें कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ-साथ वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी तथा अन्य पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES
spot_img