Saturday, October 24, 2026
HomeRaigarhएनएच-53 पर युवक से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक...

एनएच-53 पर युवक से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार पुसौर पुलिस ने अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर सुलझाया लूट का मामला, आरोपियों को भेजा जेल

लूटा गया रियलमी मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड व दस्तावेज बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त

 *13 जुलाई, रायगढ़* ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुखबीर तंत्र को सुदृढ किया जा रहा है जिसमें पुसौर पुलिस ने एनएच-53 पर युवक से मारपीट कर मोबाइल, नकदी एवं अन्य सामान लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, नगदी राशि, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली है।

क्या है लूटपाट का मामला

  प्रार्थी कमल प्रसाद जांगड़े निवासी ग्राम तेतला ने 11 जुलाई 2026 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 जुलाई की रात रायगढ़ से अपने घर लौट रहा था। रात करीब 10:20 बजे लोहरसिंह पेट्रोल पंप के आगे मां मंगला नर्सिंग कॉलेज के पास एनएच-53 पर बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी में सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से डराते हुए बैग एवं पर्स में रखे ₹2,500 नगद, रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर आईडी लूटकर कोडातराई की ओर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

तत्काल जांच में जुटी पुलिस

  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी  शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान चाणक्य शर्मा उर्फ दिलीप शर्मा (33 वर्ष), चन्द्रभानू साव (26 वर्ष) तथा एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के रूप में की। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली। *आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी, लूटा गया रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, नगदी राशि-1600 रूपये तथा प्रार्थी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी एवं चार एटीएम कार्ड बरामद* किए गए। तहसीलदार पुसौर की उपस्थिति में कराई गई शिनाख्ती परेड में प्रार्थी ने तीनों की पहचान की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को अपराध क्रमांक 187/2026, धारा 296, 115(2), 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

  एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन इस अंधे लूटकांड का सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय तथा आरक्षक कमलेश निराला की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

  *"लूटपाट जैसी घटनाएं करने वाले अपराधियों के लिए रायगढ़ जिले में कोई जगह नहीं है। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे अपराधों का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और न्यायालय से सख्त सजा दिलाने पुलिस सुसंगत साक्ष्यों के साथ चालान पेश करेगी"*
RELATED ARTICLES
spot_img