
बिलासपुर सट्टे में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध बड़े स्तर पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश पर अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। दिनांक 04 अप्रैल 2026 के मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोबाईल फोन में आईपीएल क्रिकेट राजस्थान रायल वर्सेस गुजरात टाईटन में टीम के हार जीत बाल में रन बनाने, आनलाईन जुआ नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर accu एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही करनें पर दो युवक पुलिस के गिरफ्त में आये है l बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर जिले मे जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया है। दिनांक 04 अप्रैल 2026 के मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोबाईल फोन में आईपीएल क्रिकेट राजस्थान रायल वर्सेस गुजरात टाईटन में टीम के हार जीत बाल में रन बनाने, आनलाईन जुआ नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर accu एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर दो युवक सौरभ पवार पिता स्व. संजय पवार उम्र 32 ससाल साकिन सिंधी कालोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपसुर,,कमल पंजवानी पिता आनंद पंजवानी उम्र 30 साल साकिन चकरभाठा कैम्प चकरभाठा बिलासपुर के पास एक नग एक्टिवा क्रमाक सीजी-10 एजे- 8770 नगदी रकम 148500रू एव दो नग मोबाईल ओप्पी कंपनी का मोबाईल जप्त किया गय। दोनो के विरूद्ध धारा 7(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि नियम 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है।
