Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhNational Newsदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन में गोंदिया...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन में गोंदिया में वॉशेबल एप्रन का बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण, 12 घंटे पहले कार्य पूर्ण तेजी और गुणवत्ता का उदाहरण गोंदिया में ट्रैक रूपांतरण कार्य 12 घंटे पहले पूरा

दपूमरे, नागपुर मंडल – 25 अप्रैल 2026/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में गोंदिया रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का महत्वपूर्ण कार्य आज सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।

नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं समन्वय में इस कार्य को निर्धारित 20 दिनों के ब्लॉक के विरुद्ध 12 घंटे पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया तथा ट्रैक की फिटनेस प्रदान करते हुए ब्लॉक निरस्त कर दिया गया। यह उपलब्धि उत्कृष्ट योजना, समन्वय एवं उच्च स्तर की कार्यकुशलता का परिचायक है।

उल्लेखनीय है कि यह कार्य विगत 4 वर्षों से लंबित था तथा संबंधित ट्रैक की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं असुरक्षित हो गई थी, जिससे ट्रेन संचालन में जोखिम बना हुआ था। अब इस रूपांतरण के पश्चात ट्रैक की सुरक्षा एवं स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

नवीन बैलेस्टेड ट्रैक के चालू होने से वर्तमान गति सीमा 20 किमी/घंटा से बढ़ाकर 30 किमी/घंटा किए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं प्रभावी होगा तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की है। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे संरक्षा एवं अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

RELATED ARTICLES
spot_img