Tuesday, October 20, 2026
HomeChhattisgarhऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ...

ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश चारों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 17 लाख रूपये किया जप्त पूरी खबर पढ़िए

वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा ऑन लाईन सट्टा के कुल 03 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल लगभग 1,92,20,000/- (एक करोड़ बयानवे लाख बीस हजार रूपये) का मशरूका किया जा चुका है जप्त।

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा की जा रहीं थी सतत् मॉनिटरिंग।

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत तिरंगा चौक पास ऑनलाईन सट्टा संचालित करते चारों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

ऑनलाईन बैटिंग वेब-साईट में सट्टा खेलने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराते हुये आई.डी. की बिक्री कर, कर रहे थे अवैध लाभ अर्जित।

आरोपी रकम लेन-देन हेतु कर रहे थे म्यूल खातों का उपयोग।

आरोपियों द्वारा किराये में लिये गये है म्यूल खाते, खाता धारकों की जानकारी एकत्र कर शीघ्र की जायेगी खाता धारकों की भी गिरफ्तारी।

आरोपी ओम खेमानी थाना आमानाका से तथा आरोपी दीपक सचदेवा थाना खम्हारडीह से पूर्व में सट्टा के प्रकरण में रह चुके है जेल निरूद्ध।

मोबाईल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं विभिन्न एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 19,70,000/- रूपये।

आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहकोें की भी जानकारी हुई है प्राप्त जिनके विरूद्ध भी की जायेगी वैधानिक कार्यवाही।

बदलते अपराध के तहत् पुलिस की बदलती रणनीति का परिणाम – आरोपियों की बदलती जीवनशैली और दिनचर्या पर लगातार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा रखीं जा रहीं थी नजर।

    रायपुर l दिनांक 11 फरवरी.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत फेस - 02 तिरंगा चौक के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। रेड कार्यवाही मे लाखों रूपये की नगद राशि मोबाइल फोन और चार आरोपियों को गिरफ्तार करने मे अहम कामयाबी हासिल की है l

सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर)  स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन)  संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान वहां उपस्थित व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान कुल 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी एवं ओम खेमानी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स ramco777.com, wood777.com एवं powerexch.com  के माध्यम से मास्टर आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उनके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया। 

आरोपियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग - अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर उपलब्ध कराते थे, जिसमें आरोपीगण अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे।     

 चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *नगदी रकम 17,00,000 रूपये, 07 नग मोबाईल फोन, 04 नग बैंक पासबुक, 01 बैंक चेकबुक, तथा 27 नग एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जुमला कीमती लगभग 19,70,000/-रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

आरोपी ओम खेमानी थाना आमानाका से तथा आरोपी दीपक सचदेवा थाना खम्हारडीह से पूर्व में सट्टा के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है ।

 प्रकरण में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

*एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा वर्ष 2026 में अब तक ऑन लाईन सट्टा के कुल 03 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,04,85,000/- (एक करोड़ चार लाख पच्चासी हजार रूपये), 02 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाईल फोन, 04 नग चारपहिया वाहन, एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं केल्क्यूलेटर जुमला कीमती लगभग 1,92,20,000/- (एक करोड़ बयानवे लाख बीस हजार रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।*  

01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर।

02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर।

03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर।

04. ओम खेमानी पिता मुकेश खेमानी उम्र 30 वर्ष निवासी हीरापुर रोड़, थाना कबीर नगर रायपुर।

RELATED ARTICLES
spot_img