Sunday, October 25, 2026
HomeChhattisgarhरायपुर में हजारों की नशीली टेबलेट के साथ आरोपी नारायण सोनकर गिरफ्तार

रायपुर में हजारों की नशीली टेबलेट के साथ आरोपी नारायण सोनकर गिरफ्तार

रायपुर l थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत दर्री तालाब, बरगद पेड़ के पास भाठागांव में एक व्यक्ति अपने पास नशीली टेबलेट रख कर बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहा है पुरानी बस्ती थाना टीम रवाना होकर उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास पिला रंग के थैला में नशीला टेबलेट nitrazepam tablets nitrosun 10 का 14 स्ट्रिप कुल 140 टेबलेट कुल कीमत 14000/- आरोपी के कब्जे से जप्त करने में कामयाबी प्राप्त किया। पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन ) संदीप पटेल (भा पु से ) द्वारा वेस्ट जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध नशीली मादक पदार्थों बेचेने एवं रखने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 07.03.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत दर्री तालाब, बरगद पेड़ के पास भाठागांव में एक व्यक्ति अपने पास नशीली टेबलेट रख कर बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहा है, टीम रवाना होकर उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास पिला रंग के थैला में नशीला टेबलेट nitrazepam tablets nitrosun 10 का 14 स्ट्रिप कुल 140 टेबलेट कुल किती 14000/- आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी नारायण सोनकर को धारा 94 BNSS का नोटिस देकर बरामद मादक पदार्थ के सम्बन्ध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो कोई दस्तावेज पेश नही कर सका।
आरोपी नारायण सोनकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 स्ट्रिप मादक टेबलेट जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 21(ब) 29 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया

RELATED ARTICLES
spot_img