Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhएलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन यात्रियों...

एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा ।

बिलासपुर – 14 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 02-02 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 01041 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01042 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 19 एवं 26 अप्रैल 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |गाड़ियों की समय सारिणी – गाड़ी संख्या 01041 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 को सुबह 11.50 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 03.28 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.30 बजे, प्रस्थान 05.35 बजे, रायपुर आगमन 06.10 बजे, प्रस्थान 06.15 बजे, बिलासपुर आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे होते हुये 20.30 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01042 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 19 एवं 26 अप्रैल 2026 को 05.30 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये बिलासपुर आगमन 16.05 बजे, प्रस्थान 16.15 बजे, रायपुर आगमन 18.10 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, दुर्ग आगमन 19.05 बजे, प्रस्थान 19.10 बजे, गोंदिया आगमन 21.38 बजे, प्रस्थान 21.40 बजे होते हुये दूसरे दिन 12.30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 09 स्लीपर, 06 एसी-III, 01 एसी-II सहित कुल 22 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगीवाणिज्यिक ठहराव –
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर तथा खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी |यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

RELATED ARTICLES
spot_img