Sunday, October 25, 2026
HomeRaigarhकोरबा स्टेशन में कोल डस्ट/कोल डेब्रिस की खुली नीलामी 17 अप्रैल 2026...

कोरबा स्टेशन में कोल डस्ट/कोल डेब्रिस की खुली नीलामी 17 अप्रैल 2026 को |

बिलासपुर/ तत्सबंधित सूचना के अंतर्गत कोरबा स्टेशन यार्ड में पड़े लगभग 200 टन कोल डस्ट/कोल डेब्रिस की नीलामी कोरबा रेलवे स्टेशन के मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में दिनांक 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे करना सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित किया गया है | इच्छुक पार्टी/पार्टियों को खुली बोली नीलामी हेतु निर्धारित समय व दिनांक तथा स्थान पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेना होगा व उच्चतम बोली लगाने वाली पार्टी के पक्ष में नियमानुसार नीलामी की जाएगी | नीलामी में क्रय किए गए वस्तु के मूल्य का भुगतान 18 प्रतिशत जीएसटी सहित नगद /डीडी के रूप में नीलामी स्थल पर करना होगा व संबन्धित माल को नीलामी तिथि से 10 दिनों के अंदर रेलवे परिक्षेत्र से अपने जोखिम एवं खर्चे पर संबन्धित पार्टी को हटाना होगा | इस संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की ज़िम्मेदारी का वहन नहीं किया जाएगा |

RELATED ARTICLES
spot_img